Klarify Edu

KlarifyEdu Header

सर्वनाम किसे कहते हैं : परिभाषा, भेद और उदाहरण- सम्पूर्ण जानकारी

Last Updated: February 6, 2026
सर्वनाम किसे कहते हैं

Key Summary:

Table of Contents

सर्वनाम किसे कहते हैं? – हिंदी व्याकरण में सर्वनाम (Pronoun) का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। जब हम बातचीत करते हैं या कुछ लिखते हैं, तो एक ही नाम को बार-बार दोहराना अजीब लगता है। भाषा को सुंदर और प्रभावशाली बनाने के लिए हम संज्ञा (Noun) की जगह जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं, उन्हें ही सर्वनाम कहते हैं।

सर्वनाम किसे कहते हैं

आइए, सर्वनाम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सर्वनाम किसे कहते हैं? | Sarvnam Kise Kahate Hain

सरल शब्दों में, संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। सर्वनामों(Sarvnam) का प्रयोग वाक्य में संज्ञा के दोहराव (repetition) से बचने के लिए किया जाता है, जिससे वाक्य सरल, अधिक सुंदर, और पढ़ने में आसान बन जाता है।

‘सर्वनाम’ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है: सर्व + नाम। इसका अर्थ है- ‘सबका नाम’। यह किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं होता, बल्कि इसका प्रयोग किसी के भी नाम की जगह किया जा सकता है।

उदाहरण

संज्ञा का दोहरावसर्वनाम का प्रयोगसर्वनाम
राम स्कूल गया। राम ने किताब पढ़ी।राम स्कूल गया। उसने किताब पढ़ी।उसने
सीमा बहुत सुंदर है। सीमा अच्छा गाती है।सीमा बहुत सुंदर है। वह अच्छा गाती है।वह

सर्वनाम के 11 मूल शब्द

सर्वनाम के मूल (Sarvnam) या मौलिक शब्द केवल 11 हैं। हिंदी व्याकरण में बाकी सभी सर्वनाम शब्द इन्हीं 11 मूल शब्दों के कारक और वचन के आधार पर रूपांतरित रूप हैं।

यहाँ सर्वनाम के 11 मूल शब्द दिए गए हैं:

क्रम संख्यामूल सर्वनाम शब्दउदाहरण के लिए भेद
1.मैंपुरुषवाचक (उत्तम पुरुष)
2.तूपुरुषवाचक (मध्यम पुरुष)
3.आपपुरुषवाचक या निजवाचक
4.यहनिश्चयवाचक
5.वहनिश्चयवाचक या पुरुषवाचक
6.जोसंबंधवाचक
7.सोसंबंधवाचक
8.कौनप्रश्नवाचक
9.क्याप्रश्नवाचक
10.कोईअनिश्चयवाचक
11.कुछअनिश्चयवाचक
Sarvnam Kise kahate hai

उदाहरण के लिए:

  • बिना सर्वनाम के: राम एक अच्छा लड़का है। राम रोज स्कूल जाता है। राम के पास एक किताब है।
  • सर्वनाम के साथ: राम एक अच्छा लड़का है। वह रोज स्कूल जाता है। उसके पास एक किताब है।

यहाँ ‘राम’ (संज्ञा) की जगह पर ‘वह’ और ‘उसके’ शब्दों का प्रयोग हुआ है। यही शब्द सर्वनाम हैं।

प्रमुख सर्वनाम शब्द: मैं, तुम, हम, आप, वह, यह, क्या, कौन, कोई, जो, सो आदि।

सर्वनाम के कितने भेद होते हैं, शब्द और उदाहरण | Sarvnam kitne Prakar ke Hote Hain

सर्वनाम(Sarvnam) के कुल छः भेद होते हैं, जो उनके कार्य और अर्थ के आधार पर वर्गीकृत किए गए हैं:

क्र. सं.सर्वनाम का प्रकार (Type)परिभाषा (Definition)सर्वनाम शब्द (Pronoun Words)उदाहरण वाक्य (Example Sentences)
1.पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal)जो सर्वनाम बोलने वाले (उत्तम पुरुष), सुनने वाले (मध्यम पुरुष), या किसी अन्य व्यक्ति (अन्य पुरुष) के लिए प्रयोग होते हैं।मैं, तुम, वह, हम, आप, वे, मेरा, उसका, हमेंमैं कल आऊँगा। तुम कहाँ जा रहे हो? वह मेरा भाई है।
2.निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative)जो सर्वनाम किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत करते हैं, चाहे वह निकट हो या दूर।यह, वह, ये, वेयह मेरी पुस्तक है। वह घर बहुत सुंदर है।
3.प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative)जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वाक्य में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।कौन, क्या, किसे, किसकाबाहर कौन खड़ा है? तुम्हारे हाथ में क्या है? किसका पेन खो गया है?
4.संबंधवाचक सर्वनाम (Relative)जो सर्वनाम दो उपवाक्यों या विचारों के बीच संबंध स्थापित करते हैं। ये प्रायः जोड़े (Correlatives) में आते हैं।जो, सो, जिसका, उसका, जैसा, वैसाजो मेहनत करेगा, सो अवश्य सफल होगा। जिसकी लाठी, उसकी भैंस।
5.निजवाचक सर्वनाम (Reflexive)जो सर्वनाम कर्ता द्वारा स्वयं (खुद/self) के लिए प्रयोग किए जाते हैं, यानी अपनेपन का बोध कराते हैं।आप (स्वयं अर्थ में), स्वयं, खुद, निजमैं अपना काम स्वयं कर लूँगा। खुद जाकर देखो। वह आप ही आ जाएगा।
6.अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite)जिन सर्वनामों से किसी अनिश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता है।कोई, कुछ, किसी, सबदरवाजे पर कोई आया है। चाय में कुछ गिर गया है। मुझे किसी का पता नहीं।
सर्वनाम के उदाहरण(Sarvnam ke udaharan)

1. पुरुषवाचक सर्वनाम(Personal Pronoun)

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले (वक्ता), सुनने वाले (श्रोता) या किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

इसके तीन उप-भेद हैं:

  • उत्तम पुरुष(First Person): बोलने वाला अपने लिए प्रयोग करता है। (जैसे- मैं, हम, मेरा, हमारा)
    • उदाहरण: मैं पढ़ाई कर रहा हूँ।
  • मध्यम पुरुष(Second Person): जिससे बात की जा रही हो (सुनने वाला)। (जैसे- तू, तुम, आप, तुम्हारा)
    • उदाहरण: तुम कहाँ जा रहे हो?
  • अन्य पुरुष(Third Person): जिसके बारे में बात की जा रही हो। (जैसे- वह, वे, उसका, उन्होंने)
    • उदाहरण: वह बहुत अच्छा गाता है।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम(Demonstrative Pronoun)

  • पहचान के शब्द: यह, वह, ये, वे।
  • उदाहरण:
    1. यह मेरी किताब है। (पास के लिए)
    2. वह मेरा घर है। (दूर के लिए)

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम(Indefinite Pronoun)

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। इसमें स्थिति स्पष्ट नहीं होती।

  • पहचान के शब्द: कोई, कुछ।
  • उदाहरण:
    1. दरवाजे पर कोई खड़ा है। (पता नहीं कौन है)
    2. दूध में कुछ गिर गया है। (पता नहीं क्या गिरा है)
सर्वनाम किसे कहते हैं

4. संबंधवाचक सर्वनाम(Relative Pronoun)

जो सर्वनाम(Sarvnam) शब्दों से किसी पास या दूर की वस्तु या व्यक्ति का निश्चित (Confirm) पता चलता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। इसे ‘संकेतवाचक सर्वनाम’ भी कहा जाता है।)

शब्द वाक्य में आने वाली किसी दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से संबंध (Relation) बताते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। ये शब्द दो वाक्यों को जोड़ने का काम करते हैं।

  • पहचान के शब्द: जो…सो, जैसा…वैसा, जिसकी…उसकी।
  • उदाहरण:
    1. जो मेहनत करेगा, सो पास होगा।
    2. जैसी करनी, वैसी भरनी।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम(Interrogative Pronoun)

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने (Questioning) के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

  • पहचान के शब्द: कौन, क्या, किसे, कहाँ।
    • ‘कौन’ का प्रयोग सजीव (व्यक्तियों) के लिए होता है।
    • ‘क्या’ का प्रयोग निर्जीव (वस्तुओं) के लिए होता है।
  • उदाहरण:
  • वहाँ कौन बैठा है?
  • तुम्हें क्या चाहिए?

(6) निजवाचक सर्वनाम(Reflexive Pronoun)

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता (काम करने वाला) अपने लिए (Self) करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। यहाँ ‘आप’ का अर्थ ‘तुम’ नहीं, बल्कि ‘स्वयं’ होता है।

  • पहचान के शब्द: स्वयं, खुद, अपने-आप, निज।
  • उदाहरण:
    1. मैं अपना काम स्वयं कर लूँगा।
    2. वह खुद चला जाएगा।
    3. मैं अपने-आप पढ़ सकता हूँ।

सर्वनाम के उपयोग और महत्व(Uses and Importance of Pronouns)

सर्वनाम(Sarvnam) शब्दों से किसी पास या दूर की वस्तु या व्यक्ति का निश्चित (Confirm) पता चलता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। इसे ‘संकेतवाचक सर्वनाम’ भी कहा जाता है।)

भाषा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे वाक्यों को अधिक स्पष्ट, सरल और स्वाभाविक बनाया जा सके।

1. वाक्य को सरल और प्रभावी बनाना

सर्वनामों का प्राथमिक कार्य बार-बार आने वाली संज्ञाओं को बदलना है। यह वाक्यों को अधिक आकर्षक और संक्षिप्त बनाते हुए पढ़ने या सुनने में सहजता लाते हैं।

  • संज्ञा का दोहराव(दोहराव): राम स्कूल गया। राम ने पढ़ाई की। राम घर आ गया।
  • सर्वनाम के साथ(प्रभावी): राम स्कूल गया। उसने पढ़ाई की। वह घर आ गया। (यहाँ ‘उसने’ और ‘वह’ ने वाक्य को सरल बनाया है।)

उदाहरण: राम एक विद्यार्थी है। वह रोज स्कूल जाता है।

2. बार-बार संज्ञा प्रयोग से बचना

सर्वनामों के उपयोग से पूरे पाठ में एक ही संज्ञा को दोहराने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है, जिससे वाक्य की गुणवत्ता (Quality) और प्रवाह (Flow) बढ़ता है।

  • बार-बार संज्ञा प्रयोग: सारा गाना गा रही थी। सारा ने बहुत अच्छा गाया।
  • सर्वनाम का प्रयोग: सारा गाना गा रही थी। उसने बहुत अच्छा गाया।

सर्वनाम का अतिरिक्त महत्व

सर्वनाम(Sarvnam) भाषा में स्पष्टता और सुंदरता लाने के साथ-साथ संवाद को अधिक प्राकृतिक बनाते हैं, खासकर जब हम सीधे किसी को संबोधित करते हैं (जैसे ‘आप’ या ‘तुम’ का प्रयोग करके)।

सर्वनाम के उदाहरण | 50 Simple Examples of Pronouns

क्र. सं.वाक्यसर्वनाम शब्दसर्वनाम का मुख्य प्रकार
1.मैं आज जल्दी घर जाऊँगा।मैंपुरुषवाचक सर्वनाम (उत्तम पुरुष)
2.तुमने यह काम क्यों नहीं किया?तुम/नेपुरुषवाचक सर्वनाम (मध्यम पुरुष)
3.वह मेरा बचपन का मित्र है।वहपुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुष)
4.हम एक साथ पढ़ाई करते हैं।हमपुरुषवाचक सर्वनाम (उत्तम पुरुष)
5.वे सब कल पिकनिक पर जा रहे हैं।वेपुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुष)
6.आप बैठ जाइए, मैं चाय लाता हूँ।आपपुरुषवाचक सर्वनाम (मध्यम पुरुष)
7.यह मेरी पसंदीदा किताब है।यहनिश्चयवाचक सर्वनाम
8.वह देखो, कितना बड़ा पेड़ है!वहनिश्चयवाचक सर्वनाम
9.दरवाजे पर कोई खड़ा है।कोईअनिश्चयवाचक सर्वनाम
10.खाने के लिए कुछ ले आओ।कुछअनिश्चयवाचक सर्वनाम
11.जो करेगा, सो भरेगा।जो, सोसंबंधवाचक सर्वनाम
12.जिसका पेन खो गया, वह ढूँढ ले।जिसका, वहसंबंधवाचक सर्वनाम, पुरुषवाचक (अन्य)
13.कौन आया था, मैंने नहीं देखा।कौनप्रश्नवाचक सर्वनाम
14.बाजार से क्या लाना है?क्याप्रश्नवाचक सर्वनाम
15.आप स्वयं अपने कपड़े धोते हैं।स्वयंनिजवाचक सर्वनाम
16.मैं अपना काम खुद करूँगा।खुदनिजवाचक सर्वनाम
17.उसने मुझे कल फोन किया था।उसनेपुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुष)
18.तुम्हारा नाम क्या है?तुम्हारापुरुषवाचक सर्वनाम (मध्यम पुरुष)
19.यह कैमरा किसका है?किसकाप्रश्नवाचक सर्वनाम
20.हमारी कक्षा में 40 छात्र हैं।हमारीपुरुषवाचक सर्वनाम (उत्तम पुरुष)
21.तेरा भाई कहाँ रहता है?तेरापुरुषवाचक सर्वनाम (मध्यम पुरुष)
22.मेरी किताब उसकी मेज पर रखी है।उसकीपुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुष)
23.गिलास में थोड़ा पानी बचा है।थोड़ाअनिश्चयवाचक सर्वनाम
24.कोई भी बोल सकता है।कोईअनिश्चयवाचक सर्वनाम
25.इन्हें अभी अंदर भेज दो।इन्हेंपुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुष)
26.मुझे तुम्हारी सलाह की ज़रूरत है।मुझेपुरुषवाचक सर्वनाम (उत्तम पुरुष)
27.तुम्हें कहाँ जाना है?तुम्हेंपुरुषवाचक सर्वनाम (मध्यम पुरुष)
28.उन्हें सम्मान देना चाहिए।उन्हेंपुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुष)
29.देखो, यह कितनी सुंदर पेंटिंग है!यहनिश्चयवाचक सर्वनाम
30.वह सड़क बहुत लंबी है।वहनिश्चयवाचक सर्वनाम
31.हमें आपस में मिल-जुल कर रहना चाहिए।आपसनिजवाचक सर्वनाम
32.जो मेहनत करेगा, वह फल पाएगा।जो, वहसंबंधवाचक सर्वनाम, पुरुषवाचक (अन्य)
33.क्या किसी ने तुम्हें कुछ कहा?किसीअनिश्चयवाचक सर्वनाम
34.क्याक्या सामान लाना है, लिख लो।क्याक्याप्रश्नवाचक सर्वनाम
35.ये सभी मेरे कपड़े हैं।येनिश्चयवाचक सर्वनाम
36.उनका घर पास में ही है।उनकापुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुष)
37.मैं आपसे बात करना चाहता हूँ।मैं, आपसेपुरुषवाचक सर्वनाम (उत्तम, मध्यम)
38.जिसको भी पूछना है, वह हाथ उठाए।जिसको, वहसंबंधवाचक सर्वनाम, पुरुषवाचक (अन्य)
39.हमने मिलकर एक योजना बनाई।हमनेपुरुषवाचक सर्वनाम (उत्तम पुरुष)
40.किसने तुम्हें रोका?किस/नेप्रश्नवाचक सर्वनाम
41.मैं यह काम आप ही कर लूँगा।आप हीनिजवाचक सर्वनाम
42.मेरा दोस्त आज नहीं आया।मेरापुरुषवाचक सर्वनाम (उत्तम पुरुष)
43.उसे आज बुखार है।उसेपुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुष)
44.किसको फ़ोन करना है?किसकोप्रश्नवाचक सर्वनाम
45.ये जूते बहुत आरामदायक हैं।येनिश्चयवाचक सर्वनाम
46.कोई भी निर्णय लेने से पहले सोचो।कोईअनिश्चयवाचक सर्वनाम
47.आपका स्वास्थ्य कैसा है?आपकापुरुषवाचक सर्वनाम (मध्यम पुरुष)
48.इसकी कीमत क्या है?इसकीनिश्चयवाचक सर्वनाम
49.हमें एकदूसरे की मदद करनी चाहिए।एकदूसरेनिजवाचक सर्वनाम
50.वह लड़की कौन है?वह, कौननिश्चयवाचक, प्रश्नवाचक सर्वनाम
(Sarvnam) सर्वनाम के उदाहरण | Examples of Pronoun in Hindi

निष्कर्ष (Conclusion)

सर्वनाम भाषा का एक बहुत ही उपयोगी अंग है। इसके प्रयोग से हमारी भाषा सरल, स्पष्ट और सुंदर बन जाती है। याद रखें, संज्ञा के दोहराव (Repetition) को रोकने वाला शब्द ही सर्वनाम है। सर्वनाम वे आधारभूत शब्द हैं जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होकर न केवल दोहराव को रोकते हैं, बल्कि भाषा में एक सहज प्रवाह और सुंदरता भी लाते हैं।

हमने देखा कि पुरुषवाचक, निश्चयवाचक, अनिश्चयवाचक, संबंधवाचक, प्रश्नवाचक और निजवाचक – ये छह प्रकार के सर्वनाम – प्रत्येक अलग-अलग उद्देश्य की पूर्ति करते हैं। ‘मैं’, ‘तुम’, ‘वह’, ‘कोई’, ‘जो’, और ‘आप’ जैसे इन 11 मूल शब्दों की सही समझ और कारकीय रूपांतरण की जानकारी हमें वाक्यों को संक्षिप्त, स्पष्ट और प्रभावी बनाने में मदद करती हैं।

और पढ़े:-

स्वर और व्यंजन

सर्वनाम के भेद

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. हिंदी भाषा में मूल(Root) सर्वनामों की संख्या कितनी है?

उत्तर: हिंदी में 11 मूल या मौलिक सर्वनाम होते हैं, जिनसे अन्य सभी सर्वनाम शब्द (जैसे: मेरा, हमारा, किसको, जिसने, आदि) कारक और वचन के अनुसार बनाए जाते हैं:
मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई, कुछ

Q2. पुरुषवाचक सर्वनाम के कौन-कौन से भेद हैं?

उत्तर: पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun) तीन प्रकार के होते हैं, जो संवाद में शामिल व्यक्तियों के आधार पर विभाजित होते हैं:
उदाहरण
उत्तम पुरुष (First Person)
बोलने वाला (वक्ता)
मैं, मैंने, हम, हमारा
मध्यम पुरुष (Second Person)
सुनने वाला (श्रोता)
तू, तेरा, तुम, आप, तुम्हारा
अन्य पुरुष (Third Person)
जिसके बारे में बात हो रही हो
वह, उसने, वे, उनका, यह, इसने

Q3. निश्चयवाचक सर्वनाम(‘यह’, ‘वह’) और अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम(‘वह’, ‘वे’) में क्या अंतर है?

उत्तर: दोनों ही किसी अन्य वस्तु या व्यक्ति की ओर संकेत करते हैं, लेकिन इनके प्रयोग का उद्देश्य अलग होता है:
उद्देश्य
किसी वस्तु या व्यक्ति की ओर निश्चित रूप से संकेत करना।
केवल किसी व्यक्ति (स्त्री/पुरुष) के नाम के स्थान पर आना।
उदाहरण
वह मेरी घड़ी है। (वस्तु की ओर संकेत)
राम मेरा भाई है। वह कल आएगा। (व्यक्ति के नाम के स्थान पर)

Q4. संबंधवाचक सर्वनाम क्या है?

उत्तर: संबंधवाचक सर्वनाम वे शब्द होते हैं जो वाक्य के उपवाक्यों या दो विचारों के बीच संबंध स्थापित करते हैं। ये सर्वनाम हमेशा जोड़े (Correlatives) में आते हैं।
उदाहरण:
जो परिश्रम करेगा, सो अवश्य सफल होगा।
जैसी करनी, वैसी भरनी।
जिसकी लाठी, उसकी भैंस।

Q5. ‘आप’ सर्वनाम का प्रयोग निजवाचक और पुरुषवाचक(मध्यमपुरुष) दोनों में कैसे होता है?

उत्तर: ‘आप’ का प्रयोग दो भिन्न अर्थों में होता है:
मध्यमपुरुष
सुनने वाले के लिए आदर या सम्मान व्यक्त करना।
आप कहाँ जा रहे हैं? (संबोधन)
निजवाचक
कर्ता द्वारा स्वयं (खुद/self) के लिए प्रयोग करना।
मैं अपना काम आप (स्वयं) ही कर लूँगा।


Picture of Vishal Singh
Vishal Singh
Vishal Singh is an experienced SEO Executive, Content Strategist, and Digital Marketing professional with expertise in organic growth, content optimization, and search visibility. He focuses on creating SEO-driven, user-centric content strategies that help brands improve search rankings, build topical authority, and attract relevant organic traffic. His work combines keyword research, on-page SEO, content planning, and AI search optimization to create sustainable digital growth and stronger online visibility.